लखनऊ

आज इकाना स्टेडियम में RCB vs SRH का महामुकाबला, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव, जानिए पूरी योजना

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम आज एक बार फिर आईपीएल के रोमांच का गवाह बनेगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जोरदार भिड़ंत होने जा रही है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए दर्शकों की भारी भीड़ इकाना स्टेडियम में उमड़ने की संभावना है। ऐसे में जाम और अव्यवस्था से बचाने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक योजना बनाई है।

शहीद पथ पर ट्रैफिक में बदलाव: दोपहर 3 से रात 9 बजे तक भारी ट्रैफिक का अनुमान

शुक्रवार, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक, शहीद पथ पर भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों एवं व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वाहन प्रतिबंध और डायवर्जन के मुख्य बिंदु:
सुल्तानपुर रोड से आने वाली बसें अमूल तिराहे से डायवर्ट की जाएंगी।

अर्जुनगंज कैंट से आने वाली बसों को कटाई पुल से मोड़ा जाएगा।

शहीद पथ पर हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच सिटी बसें बिना रुके चलेंगी और सड़क की दाईं ओर से गुजरेंगी।

ऑटो व ई-रिक्शा की आवाजाही शहीद पथ और इसकी सर्विस रोड पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था:

अर्जुनगंज से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू और मातृत्व अस्पताल के पीछे से गोमतीनगर की ओर जाएंगे।

सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहनों को लुलु मॉल की ओर मोड़ा जाएगा।

एयरपोर्ट से आने वाले वाहन अहिमामऊ के पहले सवारी उतारेंगे।

स्टेडियम के पास 500 मीटर के दायरे में सवारी लेना और उतारना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग और पास व्यवस्था:

जिनके पास वाहन पास होगा, वे चिन्हित रूट से पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

बिना पास वाले वाहन भी उसी रूट से जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पार्किंग मिलेगी।

दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग केवल प्लासियों मॉल के पीछे निर्धारित की गई है।

वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग मॉल या पीएचक्यू के पीछे होगी।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

स्टेडियम में केवल टिकटधारकों को ही प्रवेश मिलेगा।
सुरक्षाकर्मियों को स्टेडियम में एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा।

स्टेडियम में टिकट की बिक्री नहीं होगी – केवल हार्ड कॉपी टिकट से प्रवेश मिलेगा।

क्यूआर कोड के माध्यम से पार्किंग स्थान की जानकारी दी जाएगी।

टाइमिंग और एंट्री नियम:

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले, यानी लगभग 4:30 बजे से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।

दूसरी पारी के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा और एक बार बाहर जाने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए स्टेडियम की ओर न जाएं और आवश्यकता न हो तो वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button