आनलाइन व्यापार के विरोध में व्यापारियों ने किया पुतला दहन


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। बुधवार को प्रान्तीय व्यापार मण्डल के आवाहन पर लखनऊ व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने आनलाइन दैत्य का पुतला हजरतगंज में इनकम टैक्स कार्यालय के सामने फूंका। व्यापारियों ने हाथ में तख्ती लिए हुए सरकार से खुदरा कारोबार को बचाने की गुहार लगायी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हम ट्रेडर्स व्यापारियों के द्वारा एमएसएमई सहित असंगठित क्षेत्रों के लोगों को रोजगार देते हैं। दुकानदार एवं उनके कामगार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से खुदरा बाजार से जुड़े हैं। आनलाइन बाजार के कारण इन सबकी रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है। ऑनलाइन कम्पनिया लगातार टैक्स की चोरी कर रही हैं। बेस्ट प्राइज जैसी फर्म जीएसटीएन पर ऐड ऑन कार्ड बना रही है, जबकि प्रोपराइटर या पार्टनर के अलावा यदि कोई कार्ड बनाते है तो वह अवैध है। इसी तरह ऑनलाइन पर तो टैक्स देते हैं मगर डिलीवरी जो कि सर्विस में आती है, टैक्स नहीं देते। देश के खुदरा व्यापारी को बचाने के लिये हमारी यह माँग है कि ऑनलाइन कारोबार पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया जाय।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि आनलाइन व्यापार एक दैत्य जैसा व्यापार है। यह हमारे ट्रेडर्स व्यापारियों को खत्म करने का कार्य कर रहा है। इस पर सरकार यदि तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो पूरे प्रदेश के खुदरा व्यापार को खत्म कर देगा। इससे थोक एवं बड़े व्यापारियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। सरकार के द्वारा लोकल फार वोकल की रणनीति अपनाई गयी, इसके तहत हर जिले के विशेष उत्पाद को पहले स्थानीय बाजार में खपत करने के लिए अवसर बढ़ाए जायं। परन्तु आनलाइन के कारण यह भी योजना दम तोड़ती दिख रही है। क्योंकि आन लाइन से बाहरी उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है।
महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जब ई-कामर्स कंपनियां स्वयं सामान खरीदने और बेचने में लग जाती हैं तो पूंजी और रणनीति के कारण स्थानीय व्यापारी एवं किराना दुकानदार आदि के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं। आनलाइन व्यापार पर तत्काल रोक लगायी जाय।
इस मौके पर मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, विनोद अग्रवाल, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, देवेन्द्र गुप्ता, नीरज जौहर, विनोद पंजाबी, रमेश मिश्र, उमेश पाटिल, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक प्रियंक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, सुमित गुप्ता, लल्लन यादव, आरिफ़ खां, राजकुमार विश्वकर्मा, जय सिंह यादव, मोनू यादव, सर्वेश यादव, सुरेंद्र शुक्ला, रामू वर्मा, सतनाम सिंह, प्रमोद अवस्थी, जगजीत सिंह, नितिन गुप्ता, विनय शुक्ला, अमित शुक्ल, ललित तिवारी, मनोज वर्मा, प्रशांत गर्ग कुश मिश्रा आदि के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थिति रहे।




