लखनऊ

संयुक्त पुलिस आयुक्त से व्यापारियों ने बताईं अपनी समस्याएं

पुलिस और व्यापारियों की संयुक्त बैठक में उठे तमाम मुद्दे

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। बुधवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल के साथ  ‘संवाद एक विश्वास’ पर आधारित एक बैठक स्योना रेजिडेंस होटल चारबाग लखनऊ में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई.सर्वप्रथम नवनियुक्त संयुक्त पुलिस कमिश्नर को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त पुलिस कमिश्नर के साथ ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस (ट्रैफिक) रईस अख्तर, डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक, डीसीपी बसंत लाल, एसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह, एसीपी चौक, एसीपी कैसरबाग प्रकाश अग्रवाल सहित पुलिस के कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि संवाद के द्वारा बहुत सी समस्याओं का हल निकल आता है जिसके तहत आज व्यापारियों ने पुलिस की समस्याओं को लेकर यह बैठक की है। बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल की लगभग सभी इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे.मंच का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा एवं महामंत्री अनुराग मिश्र ने किया।

इसके पहले वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सभी व्यापारियों का परिचय दिया.सभी बाजारों के आए हुए अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी गणों ने नवनियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

लखनऊ व्यापार मंडल के सचेतक अनिल विरमानी, चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, सुहेल हैदर अल्वी, जितेंद्र सिंह चौहान आदि ने शहर भर में पुलिस से संबंधित समस्याओं का एक 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से पुलिस कमिश्नरेट होने के बाद सभी थानों में पुलिस बल बढ़ाया गया परंतु पूर्व की भाँति गस्त कम हो गई। मांग की गई कि पुलिस गस्त अनिवार्य की जाए। संदिग्ध व्यक्ति यदि कोई दिखे तो उससे पूछताछ की जाए। व्यापारियों ने कहा कि रकाबगंज पुल एक व्यस्ततम बाजार का चौराहा है। जिसके चारों तरफ थोक मार्केट है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस लगाई जाए। सभी चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाए ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हो सके।

व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत लग रहे कैमरों को घनी बाजारों के अंदर जैसे चौक सराफा, अलीगंज, अमीनाबाद, भूतनाथ, महानगर, डालीगंज आदि जगहों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएं ताकि व्यापारियों के साथ रेकी कर चोरी डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। चौक, महानगर, मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर, भूतनाथ आदि चौराहों पर सुबह एवं शाम को ई-रिक्शा एवं टैक्सी का बोलबाला बना रहता है। सभी वाहन चौराहे भर में फैले रहते हैं जिससे निकलना दूभर रहता है। अतः सभी व्यस्ततम चौराहों पर पीक समय में जैसे सुबह 9:00 से 11:00, शाम 4.00 से 6:00 बजे तक समुचितपुलिस बल तैनात किया जाए जो कि वाहनों को कतार में खड़े कराएं,जिससे लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके.

बैठक में यह भी कहा गया कि नगर निगम द्वारा खाली कराए गए फुटपाथ पर पुलिस द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि पुनः अतिक्रमण न लगे। शहर में अतिक्रमण की स्थिति बहुत बुरी है। अवध चौराहा, आलमबाग बाजार, चारबाग मेट्रो के नीचे, अमीनाबाद, रकाबगंज चौराहा, नक्ख़ास, हैदरगंज तिराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट, चौक, भूतनाथ, महानगर, निशातगंज, नाका आदि बाजारों में ठेले एवं वाहन पार्किंग से अतिक्रमण फैला हुआ है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अधिकारी भूल जाते हैं जिससे वहां पर पुन अतिक्रमण लग जाता है। एक अतिक्रमण निगरानी समिति के साथ-साथ पोर्टल बनाया जाए निगरानी समिति अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दें ताकि तथ्य को छुपाया न जा सके। पोर्टल पर आम आदमी को भी अतिक्रमण की फोटो भेजने का अधिकार हो ताकि कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जाकर वहां के अतिक्रमण की फोटो अपलोड कर सके.

व्यापारियों ने कहा कि टैक्सी ई-रिक्शा पार्किंग की जगह चिन्हित होनी चाहिए ताकि सड़क पर पार्किंग कर सवारी न बैठाए और न उतारे.इसके अलावा ई रिक्शा के संचालन का मानक निर्धारित होना चाहिए। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रिक्शा चलाने की अनुमति ना हो। विशेष अभियान चलाकर बिना मानक एवं पंजीयन के वाहनों को जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाए.इसके साथ-साथ सवारी उतारने में बैठाने के स्थान चिन्हित हो और कडाई से पुलिस द्वारा पालन कराया जाए.

कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, लाटूश रोड, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने नाका चारबाग, महामंत्री अनुराग मिश्र ने चौक की समस्या को उठाया सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी मनीष वर्मा उमेश पाटिल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सर्राफा व्यापारियों के साथ टप्पेबाजी पुलिस के द्वारा चोरी का माल बरामद करने के लिए व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बावजूद कागज होने की करते रहते हैं। विनोद अग्रवाल ने अमीनाबाद, उमेश शर्मा ने राजाजीपुरम, देवेंद्र गुप्ता ने भूतनाथ, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने डालीगंज, सुहेल हैदर अल्वी ने कहा कि अयोध्या रोड पर पड़ी कैलाश कुंज की खाली जगह पर पार्किंग बनाई जा सकती है। जितेंद्र सिंह चौहान, गोईन रोड कैसरबाग, मनीष अरोड़ा ने तालकटोरा रोड, आलमबाग, रामकुमार वर्मा ने आलमबाग बाजार, संजीव अग्रवाल ने लालबाग, विनय शुक्ला ने महानगर की समस्याओं प्रमुखता से रखा।

सभी व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा संचालित क्रेन व्यवस्था का विरोध किया और कहा कि जब सरकार के द्वारा बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो सड़क पर ही वाहन पार्क होंगे उसे उठाने के लिए क्रेन  की व्यवस्था गलत  है। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मत से कहा कि शहर के आकार को देखते हुए रक्षा एवं वेंडर की संख्या निर्धारित होनी चाहिए।

संयुक्त पुलिस कमिश्नर ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद सभी ज्ञापनों को संज्ञान में लिया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने हर घर कैमरे पर जोर दिया ताकि अपराध में कमी लाई जा सके। इस पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने पुलिस आयुक्त को आश्वासन दिया कि आप लिस्ट बना कर दें लखनऊ व्यापार मंडल के संगठनों के द्वारा चौराहों को गोद लेकर कैमरा लगाए जाएंगे। जिस पर याहियागंज व्यापार मंडल के महामंत्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि बाजार को सुरक्षा के मद्देनजर जहां भी पुलिस की आवश्यकता कैमरे लगाने की हो वहां पर कैमरा लगाने की आवश्यकता हो वहां पर लगाने की घोषणा की।

बैठक में मुख्य रूप से सचेतक अनिल विरमानी, चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद अग्रवाल, अनुराग मिश्रा, उमेश शर्मा, सुहेल हैदर अल्वी, जितेंद्र सिंह चौहान, सौरभ तिवारी, राकेश छाबड़ा, पम्मी रमेश मिश्रा, राजीव अग्रवाल, नरेश कुमार, रामकुमार वर्मा, इरफान, नीरज जौहर, बंटी अब्रॉल, सतपाल मीत, नवीन अरोड़ा, उमेश पाटील, प्रशांत भाटिया, शेखर चंद्र, प्रकाश अग्रवाल, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, सुरेश कुमार, केदारनाथ बाजपेई, रविंद्र गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, नीरज कोछड़, मनीष वर्मा, विनय कुमार जैन, राम प्रकाश गुप्ता, आरिफ खान, विशाल अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, परवेज अहमद, विजय सन्मुख, अजय कुमार सक्सेना, संजीव अग्रवाल, रतन मेघानी, सुरेंद्र नाथ अग्रवाल, विशाल कोहली, गौतम आहूजा, अरविंद चौबे, केके मोदनवाल, अरुण गुप्ता, सचिन रस्तोगी, ऋषभ गुप्ता, मोहम्मद वसी उद्दीन, अतुल त्रिपाठी, नरेश खुराना, जगजीत सिंह, रविंद्र यादव, चंद्र कुमार शर्मा, गुड्डे नवाब, तरुण साहनी, केसी त्रिपाठी, राजेंद्र अग्रवाल, लल्लन यादव, सुरेश तेजवानी, नरेंद्र पाल सिंह, राजा सर्वजीत सिंह, अभिषेक यादव, गोपाल दीक्षित, प्रशांत गर्ग, सतीश मिश्र, इंद्रजीत सिंह, लालू यादव, मनीष अवस्थी, नितिन जैन, अजय गुप्ता, विजय कुमार निर्माण रोहित मक्कड़, जितेंद्र प्रसाद कनौजिया, प्रमोद अवस्थी, एमके शुक्ला, मयंक रस्तोगी, अशित अग्रवाल, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा याहियागंज व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, विनय शुक्ला, अजय सक्सेना, सतपाल मीत, इंदरजीत सिंह, मुकेश मर्चेंट, गोपाल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button