दुखद : मराठी- हिन्दी सिनेमा के पुरोधा नहीं रहे, दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में हुआ निधन

मनोरंजन डेस्क। दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में है अंतिम संस्कार शनिवार शाम को वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा।
हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता का निभाए थे रोल
फिल्म हम दिल दे चुके सनम में विक्रम गोखले, ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी अभिनय किए थे। विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। इसके अलावा विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।




