उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क हादसे में मौत पर मुआवजा 5 गुना बढ़ाने की तैयारी,  परिवहन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों के पीड़ितों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटना में मृतकों और घायलों को मिलने वाली मुआवजा राशि में पांच गुना तक की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव के तहत, सांत्वना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में भारी इजाफा किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने की योजना बनाई है कि मृतक के प्रत्येक आश्रित को मुआवजा राशि का हिस्सा जरूर मिले। शासन की मंजूरी मिलते ही यह नई व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी।

हादसों की बढ़ती संख्या के कारण फैसला

मुआवजा राशि बढ़ाने का यह निर्णय प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों और उनके गंभीर परिणामों को देखते हुए लिया गया है।आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सड़क हादसों की संख्या में 15.87% और मृत्यु दर में 18.89% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस गंभीर स्थिति के चलते मौजूदा ₹50,000 की राशि को अपर्याप्त माना जा रहा था।

मुआवजे में बढ़ोतरी के साथ ही, सरकार सड़क हादसों में लापरवाही और गलत ड्राइविंग को रोकने के लिए सख्त नियमों पर भी जोर दे रही है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही से वाहन चलाने पर जुर्माना और कारावास का प्रावधान है।

परिवहन विभाग का कहना है कि मुआवजा राशि बढ़ाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और कड़े नियमों के जरिए हादसों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button