उत्तर प्रदेश

कहासुनी: सेना के जवान को टीटीई ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, दाहिनी टांग कटी

बरेली। रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक आपसी कहासुनी के बाद सेना के एक जवान को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दाहिनी टांग कट गई। उसे मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद से लापता आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी टीटीई की कर रही तलाश
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई, जब सुपन बोरे नामक टीटीई ने टिकट को लेकर हुई आपसी बहस के बाद सोनू नामक सैनिक को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से धक्का दे दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी टीटीई के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

 

फोटो साभार: सोशल मीडिया

 

Related Articles

Back to top button