विशेष

नेपाल के राजनीतिक उथल-पुथल से उत्तराखंड के एक अफसर की बेचैनी

काठमांडू। नेपाल में सत्ता की उथल-पुथल में भारत के कुछ आला अफसरान के पैसे डूबने की चर्चा काठमांडू में जोरो पर है। बताया जाता है कि भ्रष्टाचार के जरिए कमाए गए अकूत धन को यहां टूरिस्ट और होटल व्यवसाय में खपाया गया था। जेन जी आंदोलन में सबसे ज्यादा प्रभावित नेपाल का होटल और टूरिस्ट व्यवसाय ही हुआ है।

इस तरह की चर्चा में कई अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें उत्तराखंड के एक बड़े अफसर और उनकी डाक्टर पत्नी का नाम भी चर्चा में है। इस अफसर पर  खेती पानी महकमे में रहते गंभीर आरोप लग चुके हैं। इस तरह कई महकमों में उच्च पदों से होते हुए यह अफसर इन दिनों सेहत से जुड़े महकमे के आला अफसर हैं। इनकी पत्नी कहने को डाक्टर हैं लेकिन वे डाक्टरी छोड़ एनजीओ चलाती हैं। अफसर महोदय का हाल यह है कि वे जिस विभाग में रहते हैं वहां सरकारी धन के लूट खसोट का रास्ता तलाश ही लेते हैं। दरअसल यही उनके सरकारी धन की लूट का माध्यम है। इस अफसर की मदद तथाकथित मीडिया से जुड़े कुछ गोदी पत्रकार भी करते हैं। सेहत महकमे के यह उच्च पदाधिकारी अपनी पत्नी के एनजीओ के मार्फत अवैध धन का हेर फेर करते हैं। नेपाल के टूरिस्ट और होटल व्यवसाय में भी इनके काले धन के निवेश की चर्चा है। बताते हैं कि नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल से तमाम भारतीय निवेशकों के पैसे डूबने की आशंका है, ऐसे में वे काठमांडू में अपने संपर्कों के जरिए लगातार इस धन को बचाने व वापसी की जुगत लगा रहे हैं। उत्तराखंड की यह तो मोहतरमा भी खासा परेशान हैं। उत्तराखंड के इमानदार मुख्यमंत्री के रहते यह सब चल रहा है। सत्ता के इर्द-गिर्द रहकर ऐसे अफसर एक इमानदार छवि वाले मुख्यमंत्री को फजीहत उत्तराखंड से लेकर नेपाल तक करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button