उत्तर प्रदेश

लौह पुरुष की जयंती मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी बोले- पटेल थे देश के ‘स्तंभ’

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश सरकार देश के पहले गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती (31 अक्टूबर को) को भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरदार पटेल न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे ‘अखंड भारत के शिल्पी’ और ‘स्तंभ’ भी थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमें जैसा एकीकृत भारत नज़र आता है, वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के दृढ़ संकल्प और प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने ‘एकता मार्च’ के संदर्भ में कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार 31 अक्टूबर को उनकी जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button