उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP PET 2025: 46 जिलों में परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, सरकार ने जारी किए निर्देश

6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए सुगम यात्रा के आदेश

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में 6 और 7 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी की है। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 46 जिलों में अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन निगम की तैयारियां

परिवहन मंत्री के आदेश के बाद, निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में रहने और सभी बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।

साथ ही, बसों पर निगम की हेल्पलाइन 18001802877 और महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन (8114277777) नंबर भी लिखवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में मदद मिल सके।

परीक्षा का पैटर्न

UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दो दिनों तक, दो पालियों में होगी:

पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, एक पहचान पत्र, पानी की बोतल, मास्क और बॉलपॉइंट पेन लाना अनिवार्य है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, डेटा इंटरप्रिटेशन, और अनदेखे पैसेज जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button