उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन ने दिया धरना


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिऐशन के द्विवार्षिक चुनाव में सभी सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग एवं चुनाव लडने पर पाबन्दी के विरोध में कर्मचारियों ने भारी संख्या में लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने धरना दिया। धरनारत कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं –
1-उ0प्र0 (सेवा संघो की मान्यता) नियमावली-1979 का पालन किया जाये।
2-संघ के सभी सदस्यों को प्रान्तीय चुनाव में मत देने का अधिकार हो।
3-संघ का कोई भी सदस्य किसी भी प्रान्तीय पद पर चुनाव लड़ सके।
4-चुनाव मुख्यालय पर कराया जाय।
5-शासन की गरिमा के विपरीत अविधिक रूप से जारी विशेष अवकाश को निरस्त किया जाये।
6-किसी भी पद पर चुनाव लडने हेतु किसी पदाधिकारी को चुनाव लडने से पहले
इस्तीफा ना देना हो।
7-चुनाव विभाग की देख रेख में (विभागीय पर्यवेक्षक की निगरानी में) कराया जाये।
8-प्रान्तीय अध्यक्ष /महामंत्री द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से किये गये अवैध निष्कासन वापस लिए जायें सबको चुनाव लड़ने का अधिकार सबको हो।
धरना स्थल पर सुबह से ही भारी संख्या में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की।‘ विभागाध्यक्ष महोदय न्याय दो‘‘,चुनाव एक मत एक वोट पद्धति से हो‘‘ ‘‘डेलीगेट व्यवस्था समाप्त हो‘‘। विभागाध्यक्ष अरविंद कुमार जैन ने दो प्रतिनिधियों को बुलाकर धरनारत कर्मचारियों का मत सुना और आश्वस्त किया कि अगली तिथि तक के लिए चुनाव स्थगित करते हुए सम्पूर्ण प्रकरण उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया जाएगा ।
चुनाव स्थगन की सूचना प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन अशोक कुमार अग्रवाल ने धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच आकर विभाग के निर्णय से सभी को अवगत कराया और इस प्रकार देवेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
धरना में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांत अध्यक्ष, उ प्र मिनिस्टीरियल फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धि विनोद राम कनोजिया, देवेन्द्र कुमार यादव, अध्यक्ष आशीष खरे कार्यकारी अध्यक्ष, मंसूर अली सचिव, शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निधि, उपाध्यक्ष, अफीफ सिद़दीकी, विनोद चौधरी, गौरव सिंह, वर्षा रावत, अजय यादव, सुधीर भारतीय , पुष्पा चौधरी, धीरज सिंह, सुनीत पटेल दिनेश विश्वकर्मा, सुधीर भारतीय, मनप्रीत कौर, ज्ञानेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, सत्य प्रकाश, राम केवल,मोहसिन खान आदि कर्मचारी शामिल रहे।
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार यादव ने दी।




