‘वंदे मातरम् राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाता है’, राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गीत हमारे दिलों में राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। उन्होंने इस गीत को देश की शक्ति और भक्ति का प्रतीक बताया।
आजादी की लड़ाई में एकता का सूत्र
शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान इस गीत (वंदे मातरम्) ने सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। यह वह स्वर था जिसने पूरे देश को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।”
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में यह 150वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में यूपी सरकार के कई मंत्री, नेता और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।




