विशेष

उपराष्ट्रपति ने मालिनी अवस्थी को दिया संगीत नाटक अकादमी सम्मान


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ सम्मान समारोह
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 40 से अधिक वरिष्ठ कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान और फेलोशिप प्रदान की।
इन प्रतिष्ठित कलाकारों में से उस्ताद जाकिर हुसैन, जतिन गोस्वामी, डॉ. सोनल मान सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक संगीत श्रेणी में संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्रख्यात फोक सिंगर मालिनी अवस्थी को दिया गया।
इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button