इन्फोटेनमेन्ट

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस की दीवानगी देख सिनेमाघर गूंजे

Lucknow Focus News Desk: सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘किंगडम’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के बाद विजय के करियर के लिए यह फिल्म बेहद अहम मानी जा रही थी, और अब लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब हो जाएगी।
फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘किंगडम’ ओपनिंग डे पर 17-20 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है, जो कि एक शानदार आंकड़ा है। हालांकि, अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।

सोशल मीडिया पर छाई ‘किंगडम’, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर फिल्म देख चुके दर्शक ‘किंगडम’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। थिएटर के अंदर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस विजय के एंट्री सीन पर सीटियां और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा की एक्टिंग, एक्शन, ड्रामा और म्यूजिक को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जासूसी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में विजय ने सूर्या कांस्टेबल का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है, जबकि इसका निर्माण नागा वामसी ने किया है। फिल्म में विजय के साथ सत्यादेव भी अहम भूमिका में हैं। ‘किंगडम’ को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और भी धमाल मचा सकती है।

Related Articles

Back to top button