उत्तर प्रदेश
स्थानीय निकाय क्षेत्र की विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान संपन्न


12 अप्रैल को होगी मतों की गिनती, भाजपा और सपा में है मुख्य मुकाबला
लखनऊ फोकस डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में शनिवार शाम तक 98 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। ये चुनाव स्थानीय निकाय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के थे। इनकी 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच में मुख्य मुकाबला है।
इन चुनाव में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 99.35 फीसदी मतदान हुआ। जबकि गोरखपुर में सबसे कम 96.50 फीसदी मतदान हुआ।
उधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया है कि विधान परिषद चुनाव में जीतने के लिए भाजपा ने नैतिक व लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है।
(फोटो-सोशल मीडिया)




