लखनऊ
गरीबों में गरम वस्त्र और कंबल वितरित


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। शनिवार को मानवाधिकार एक्शन फोरम, नई दिल्ली द्वारा ओढेगा भारत मुहिम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश प्रशांत शर्मा और जिला महासचिव लखनऊ प्रतीक सिंह ने किया। इसके लिए आने वाली ठंड के लिए दृष्टिगत गरीबों में गरम वस्त्र और कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रशांत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता उ. प्र. ने कहा कि संगठन की पूरी कोशिश रहती है कि इस तरह का आयोजन कर मानव सेवा की जाए जिससे कि किसी को ठंड न लगे और लोग बीमार न पड़ें, स्वस्थ रहें। महासचिव प्रतीक सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन संगठन आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह, नीलम मिश्रा, ऊषा शर्मा, सरिता शर्मा, पुष्पांजलि मिश्रा, परीक्षित, पारिजात, सतेंद्र, अनुज, रवि, प्रदीप, धर्मेंद्र, प्रणव आदि उपस्थित रहे ।




