लखनऊ

लखनऊ में वाश चित्रकार राजेंद्र प्रसाद की एकल प्रदर्शनी ‘लौकिक-अलौकिक’ का उद्घाटन कल

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी में कला प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। मदन मोहन मालवीय मार्ग, जोपलिंग रोड स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में कल, 27 सितंबर 2025 को, वाश शैली के वरिष्ठ चित्रकार राजेंद्र प्रसाद की एकल कला प्रदर्शनी ‘लौकिक-अलौकिक’ शुरू होगी।

प्रदर्शनी की जानकारी

प्रदर्शनी का उद्घाटन सायं 4 बजे रंगमंच, टेलीविजन और फिल्म जगत के वरिष्ठ अभिनेता अनिल रस्तोगी करेंगे। इस एकल प्रदर्शनी में राजेंद्र प्रसाद द्वारा वाश शैली में बनाई गई 15 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं।

यह प्रदर्शनी राजधानी के कला जगत में वाश पेंटिंग की बारीकियों और राजेंद्र प्रसाद की कला साधना को जानने का एक बेहतरीन अवसर होगी।

Related Articles

Back to top button