इन्फोटेनमेन्ट

शिक्षक दिवस पर देखिए ये 5 भोजपुरी फिल्में, जो शिक्षा व्यवस्था पर उठाती हैं सवाल

Lucknow Focus News Desk: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहद खास होता है। अगर आप इस मौके पर घर बैठे कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्में देख सकते हैं जो शिक्षा व्यवस्था और उसमें फैले भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाती हैं। ये सभी फिल्में यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध हैं और आप इन्हें परिवार के साथ देख सकते हैं।

ये हैं वो 5 भोजपुरी फिल्में:

विद्यापीठ (2025): इसी साल मई में रिलीज हुई यह फिल्म एजुकेशन सिस्टम में हो रही धांधली को उजागर करती है। अरविंद अकेला कल्लू और आयुषी तिवारी जैसे कलाकारों की यह फिल्म जीएमजे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

जुगल मास्टर (2025): जुलाई में आई इस फिल्म में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और रक्षा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए संघर्ष करता है। इसे आप कैप्टन वॉच हिट्स यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

विद्या (2024): आम्रपाली दुबे अभिनीत यह फिल्म भी शिक्षा के महत्व और उसके आसपास की चुनौतियों पर केंद्रित है। इसे आप बीफोरयू भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

मिशन मैट्रिक (2024): इस फिल्म में भी आम्रपाली दुबे ने दमदार अभिनय किया है। इसमें शिक्षा से जुड़ी उन समस्याओं को दिखाया गया है, जिनसे हर आम छात्र कभी न कभी गुजरा होगा। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।

अक्षरा (2023): एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की इस फिल्म में शिक्षा के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार की पोल खोली गई है। एक शिक्षक की भूमिका में अक्षरा ने एजुकेशन सिस्टम में व्याप्त बुराइयों पर गहरा प्रहार किया है। यह फिल्म फिल्माची भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

इन फिल्मों को देखकर आप न सिर्फ मनोरंजन कर सकते हैं, बल्कि यह भी समझ सकते हैं कि आज भी शिक्षा के क्षेत्र में कितनी चुनौतियां मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button