हेल्थ एंड वेलनेस

Water Retention: वॉटर रिटेंशन क्या है और इससे कैसे बचें?

Lucknow Focus News Desk: अगर आपके हाथ, पैर, चेहरे या पेट अचानक फूलने लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है यह वॉटर रिटेंशन यानी शरीर में पानी रुकने की स्थिति हो। चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ सलाहाकार ने बताया कि जब शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाता है, तो टिशूज़ में पानी जमा होने लगता है। इसका सीधा असर शरीर के अलग-अलग अंगों पर दिखाई देता है जैसे सूजन, भारीपन और दर्द।

वॉटर रिटेंशन क्या होता है?

यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर के ऊतकों में सामान्य से अधिक पानी जम जाता है। इसके कारण शरीर के कुछ हिस्से खासकर हाथ, पैर, टखने और चेहरा सूज जाते हैं। यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में हार्मोनल बदलाव (जैसे पीरियड्स से पहले या प्रेग्नेंसी के दौरान) की वजह से ज्यादा देखी जाती है।

इसके अन्य कारण क्या हो सकते हैं?

  • भोजन में अत्यधिक नमक का सेवन
  • कम पानी पीना
  • लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहना
  • दिल, किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियां

लक्षण क्या होते हैं?

  • अंगों में सूजन
  • जोड़ों में अकड़न
  • शरीर भारी लगना
  • अचानक वजन बढ़ना
  • टखनों और पैरों में तेज़ दर्द

क्या हैं इसके जोखिम?

अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो वॉटर रिटेंशन हाई ब्लड प्रेशर, किडनी फेल्योर या हृदय संबंधी रोगों की वजह भी बन सकता है।

कैसे करें बचाव?

  • खाने में नमक की मात्रा कम करें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें
  • लंबे समय तक एक ही पोजीशन में न बैठें
  • सूजन ज्यादा बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Disclaimer: इस लेख में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button