uncategorized

मी लार्ड ! चुनावी तोहफे की पेशकशों पर हम कुछ नहीं कर सकते


सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हलफनामे में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा
नई दिल्ली। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनाव से पहले या बाद में चुनावी तोहफों की पेशकश करना या उन्हें बांटना संबंधित पार्टी का नीतिगत मामला है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि चुनावी घोषणाएं वित्तीय रूप से कितनी व्यावहारिक हैं, इसका निर्णय तो मतदाताओं को ही करना होगा।
शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दाखिल अपने हलफनामे में चुनाव आयोग ने यह महत्वपूर्ण बात कही है।
सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है कि क्या चुनाव पूर्व मतदाताओं के लिए अंधाधुंध घोषणाएं करना और चुनाव जीतने के बाद उन्हें मतदाताओं में बांटना वित्तीय रूप से व्यहार्य है ? इस मामले में शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग से उसका पक्ष जानना चाहा था।
(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button