हेल्थ एंड वेलनेस

सेब या केला : सर्दियों में सेहत के लिए क्या है फायदेमंद

हेल्थ डेस्क। सर्दी के मौसम में सेब या केला हमें क्या खाना चाहिए। दोनों में से कौन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। यह बात आमतौर से लोगों के मन में होती है। हालांकि ठंड में केला कम खाया जाता है, क्‍योंकि सर्दी-जुकाम के डर से लोग इसे नहीं खाते हैं, लेकिन केला भी काफी गुणकारी और फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज आदि से युक्त होता है। जबकि सेब भी बेहद ही पौष्टिक होता है, इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

केले की तुलना में सेब में ज्‍यादा फाइबर
केले की तुलना में सेब में ज्‍यादा फाइबर होता है तथा इसमें इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने वाला विटामिन सी भी भरपूर होता है। सेव अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में और आंत को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं। जबकि केला फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसमें सेब की तुलना में थोड़ा ज्‍यादा प्रोटीन रहता है। केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हेल्दी बैक्टीरिया के लिए काफी कारगर है। हालांकि इनमें प्रतिरोधी स्टार्च होने से पाचन धीमा होता है। यह कोलन में फर्मेंटेड भी करता है।

सेब ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर
हालांकि सेब और केला दोनों ही अच्छे स्नैक्स माने जाते हैं, लेकिन सेब भूख और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में काफी कारगर है। अगर आप शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो आपको सेब का सेवन करना चाहिए।

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button