यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय’ में कौन निभा रहा लीड रोल?

Lucknow Focus News Desk: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ अब रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया, जिसने योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्षों को दर्शाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अनंत वी. जोशी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं अनंत वी. जोशी, जो पर्दे पर योगी का किरदार निभा रहे हैं।
कौन हैं अनंत वी. जोशी?
अनंत वी. जोशी का जन्म 26 अक्टूबर 1989 को आगरा में हुआ था। 35 साल के अनंत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों और टीवी सीरीज़ में काम किया है।
उन्होंने 2011 में फिल्म ‘वो 5 दिन’ से करियर शुरू किया था। इसके अलावा वे ‘मेरा राम खो गया’, ‘कटहल’, ‘कोबाल्ट ब्लू’, ’12th फेल’ और ‘ब्लैकआउट’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। उनकी फिल्म ’12th फेल’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
टीवी पर उन्होंने ‘ज़िंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट’, ‘क्या कुसूर है अमाला का’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘तारा फ्रॉम सितारा’ जैसे सीरियल्स में काम किया है।
वेब सीरीज़ की बात करें तो वे ‘गंदी बात’, ‘वर्जिन भास्कर’, ‘ये काली काली आँखें’, ‘पौरुषपुर’ और ‘मामला लीगल है’ में भी दिख चुके हैं।
इस फिल्म में उनके अलावा भोजपुरी स्टार निरहुआ एक पत्रकार की भूमिका में हैं और दिग्गज अभिनेता परेश रावल योगी आदित्यनाथ के गुरु के किरदार में दिखाई देंगे। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।




