लखनऊ के कुड़ियाघाट में शूट किया गया ये नया सॉंग आपको क्यों सुनना चाहिए?


JANUARY 2, 2021
लांच किया गया जीतेगा इंडिया
लखनऊ। इस गाने को आपको जरूर सुनना चाहिए। इसमें जोश भरने का जज्बा है, निराश मन में आशा का संचार करने की क्षमता है। सकारात्मकता है और सबसे बड़ी बात ’हम जीतेंगे’ की भावना इसके केंद्र में है। इस भावना को आत्मसात करने की जरूरत आज जन-जन को है। ऐसे में उम्मीद है यह गाना आपको जरूर पसंद आएगा।
कोरोना संकट के दौरान समाज में जिस तरह निराशा और हताशा ने घर कर लिया था, उससे अब लोग धीरे-धीरे उबर रहे हैं। इसमें महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं हमारे फिल्मकार-गीतकार और गायक। क्योंकि वे जानते हैं कि बीते वर्ष 2020 ने लोगों को जो घाव दिए हैं, गाने उस पर मरहम लगा सकते हैं।
’हम जीतेंगे’ की इसी भावना को केंद्र में रखकर शनिवार को राजधानी में एक गाने की लांचिग हुई। गाने के बोल हैं-जीतेगा इंडिया। यह गाना आपको इसलिए जरूर सुनना चाहिए क्योंकि यह आप में उम्मीदों का संचार करेगा।
इस गाने को गाया है-इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और ऐश्वर्या आनंद ने। गीत को लिखा है युवा गीतकार देवांश त्रिपाठी ने। गाने का म्यूजिक और डायरेक्शन भी देवांश त्रिपाठी का ही है। गाने की पूरी शूटिंग लखनऊ के कुड़ियाघाट में हुई है। इसमें बताया गया है कि कोरोना से हम हर हाल में जीतेंगे।
इस गाने को आप Spotify, Apple Music, Amazon, JioSaavn, Wynk, Gaana, YouTube, SoundCloud, iHeart Radio, Deezer पर सुन सकते हैं।




