इन्फोटेनमेन्ट

क्या ‘केसरी वीर’ से सुनील शेट्टी के करियर को मिलेगी नई रफ्तार?

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, इस बार अपनी नई फिल्म ‘केसरी वीर’ के ज़रिए। 23 मई को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में वह एक ऐतिहासिक किरदार ‘वेगड़ाजी’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रिंस धिमन और निर्माता हैं कणुभाई।

हाल ही में एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, “हमारी फिल्मों को प्यार तो मिलता है, लेकिन कमाई नहीं हो पाती।” उनके इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि यह उनके करियर की मौजूदा स्थिति को सीधे तौर पर दर्शाता है।

पिछली 15 सालों में लगातार असफलताएं

सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से डेब्यू किया था और उसके बाद ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘हेरा फेरी’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए। लेकिन पिछले डेढ़ दशक में उनका करियर संघर्षों से भरा रहा है। 2009 के बाद उनकी कोई फिल्म ना हिट रही, ना ही एवरेज।

उनकी हालिया 10 फिल्में, जैसे ‘पहलवान’, ‘2 चेहरे’, ‘देसी कट्टे’, ‘कोयलांचल’, ‘रेड अलर्ट’ आदि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इससे पहले 2003 से 2006 के बीच भी वे लगातार 11 फ्लॉप फिल्मों का सामना कर चुके हैं।

‘केसरी वीर’ क्यों है खास?

‘केसरी वीर’ एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जो एक योद्धा की गाथा पर आधारित है। ऐसी फिल्में आमतौर पर दर्शकों को आकर्षित करती हैं, खासकर जब वे देशभक्ति और शौर्य की भावना से जुड़ी होती हैं। पिछले वर्षों में ‘तानाजी’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है। इसी उम्मीद के साथ ‘केसरी वीर’ भी सिनेमाघरों में उतरने जा रही है।

इस फिल्म की सफलता सुनील शेट्टी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह आगामी ‘हेरा फेरी 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। एक हिट फिल्म न सिर्फ उनके करियर को दोबारा रफ्तार दे सकती है, बल्कि उन्हें एक मजबूत वापसी का मौका भी दे सकती है।

Related Articles

Back to top button