लखनऊ

महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई


MARCH 15, 2021
महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना में कार्यक्रम
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Lucknow News, Education News)। महामाया राजकीय महाविद्यालय, महोना में रविवार को विशेष शिविर में महिला सशक्तिकरण हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर भिखारीपुर ग्राम गयी और वापस महाविद्यालय प्रांगण लौटी। रैली का नेतृत्व डॉ. जीतेन्द्र यादव और डॉ. शादाब अहमद खान ने किया।
रैली के पश्चात महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज थे।
डॉ. शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि शिक्षा द्वारा महिला बौद्धिक, आर्थिक, सामाजिक हर मामले में मजबूत हो सकती है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जीतेन्द्र यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button