लखनऊ

सहारा हास्पिटल में मनाया गया विश्व हाथ स्वच्छता दिवस

इस वर्ष की थीम ‘साथ में, हम हाथ की स्वच्छता पर प्रगति को गति दे सकते हैं”

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित सहारा हास्पिटल में कई कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता फैलायी गयी, इसमें एक तरफ लोगों ने शपथ अभियान में भाग लिया तो वहीं दूसरी तरफ पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने लैम्प लाइटिंग आैर केक कटिंग सेरेमनी के जरिए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को हाथों को स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक किया जा सके। कोरोना महामारी जब से शुरू हुई है तब से हम स्वच्छता के महत्व को समझ गए हैं। सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने कहा कि हमारे अभिभावक माननीय “सहाराश्री” जी हमेशा ही स्वास्थ सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए सहारा हास्पिटल में हर प्रकार की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

हास्पिटल के इंफेक्शन कन्ट्रोल हेड डा. विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि वैश्विक अभियान, 2009 में शुरू किया गया और हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल में हाथ की स्वच्छता के वैश्विक प्रचार, दृश्यता और स्थिरता को बनाए रखना है और साथ ही दुनिया भर में हाथ की स्वच्छता में सुधार के समर्थन में लोगों को एक साथ लाना है।

इस साल की थीम है, ‘साथ में, हम हाथ की स्वच्छता पर प्रगति को गति दे सकते हैं”। यह वर्ष यह पहचानने पर केंद्रित है कि हम अपने हाथों की सफाई के माध्यम से एक सुविधा की जलवायु या सुरक्षा और गुणवत्ता की संस्कृति को जोड़ सकते हैं, लेकिन यह भी कि एक मजबूत गुणवत्ता और सुरक्षा संस्कृति लोगों को सही समय पर और सही उत्पादों के साथ हाथ साफ करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ कन्सलटेंट इन्टरनल मेडिसिन डा. एचएन त्रिपाठी, लैब मेडिसिन हेड डा. अंजू शुक्ला, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी नेगी और एंडोक्राइन व ब्रैस्ट सर्जन डा. प्रतीक मेहरोत्रा शामिल थे। इस मौके पर कार्यक्रम संचालन में लैब मेडिसिन विभाग की हेड डा. अंजू शुक्ला और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. रोमिल सेठ का योगदान रहा।

स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सुझाव

-दस में से दस मरीज साफ हाथों से देखभाल कराना पसंद करते हैं।

-डब्लू एच ओ‌ द्वारा हाथों की हाइजीन के बताए हुए तरीकों को इस्तेमाल करें।

कीटाणुओं के खिलाफ युद्ध में मुकाबला है आपके हाथों की हाइजीन से।

-कीटाणुओं व इन्फेक्शन से बचाव हेतु हाथों को सही तरीके से जरूर धोएं।

-साफ रहें, विशेषकर खाना खाने से पहले हाथों को धोएं।

-मरीजों की देखभाल में हैंड हाइजीन की बहुत बड़ी भूमिका है। अच्छे सैनिटाइज व साबुन का इस्तेमाल करें।

-अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ हाथ बहुत ज़रूरी हैं।

-अपने हाथ धोकर आप बीमारियों को धो सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button