लखनऊ
प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में हुआ योगाभ्यास


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक योगाभ्यास कार्यक्रम *V Mart* मॉल की सकारात्मक योजनानुसार बुधवार 21 जून को प्रातः 8.20 बजे से प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क में आयोजित किया गया। कॉलोनी के आवासीय बंधुओं में आरपी सिंह, मुकेश निगम, हेमन्त शुक्ल, एस एन सिंह, ओ पी गोयल, रंजना गुप्ता, शशिप्रभा सिंह, निरुपमा पांडेय, रेखा शुक्ला, गीता अग्रवाल, ऊषा प्रसाद, शशि मिश्रा, रेहाना हुडा, रंजना निगम, कल्पना सिंह, प्रेमा चौहान, रेखा रावत आदि ने समय से पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाया।




