इन्फोटेनमेन्ट

आपने ऐसा निडर कार चोर देखा है क्या ? आपको इससे सीख भी लेनी चाहिए


20 जनवरी, 2021
लखनऊ फोकस डेस्क
लखनऊ। चोरों के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा। उनकी चोरी की स्टाइल के बारे में भी पढ़ा होगा। किस स्टाइल में वे अपराध करते हैं, उस ‘मोडस आपरैंडी’ (Modus operandi)के बारे में भी सुना होगा लेकिन ‘जबर चोर सेंध में गावै’ वाला चोर केवल मुहावरे में ही सुना होगा। हिंदी पट्टी के अवध क्षेत्र में एक लोकोक्ति कही जाती है-‘जबर चोर सेंध में गावै।‘ अर्थात ऐसा चोर जो इतना निडर हो कि सेंध काटते समय गाना गाए। यानी उसको घर के मालिक का या पकड़े जाने का कोई डर न हो। ऐसा ही एक कार चोर (carjacker) देखने में आया अमेरिका के पोर्टलैंड के ओरेगॉन (Oregon) इलाके के बेवर्टन (Beaverton) शहर में। इस कार चोर (car thief) की पूरे अमेरिका में बहुत चर्चा है।
‘न्यूयार्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह चोरी तब हुई जब एक महिला बेवर्टन में एक किराना स्टोर के सामने अपनी कार खड़ी करके दूध और मीट लेने गई। उसकी कार लॉक नहीं थी। पीछे की सीट पर उसका चार साल का बच्चा भी लेटा हुआ था। अचानक एक चोर आया और कार लेकर चलता बना।
बेवर्टन के पुलिस चीफ मैट्ट हंडरसन के हवाले से अखबार ‘न्यूयार्क पोस्ट’ ने लिखा है कि चोर को थोड़ी दूर जाने पर एहसास हुआ कि कार की पिछली सीट पर एक बच्चा सोया हुआ है। इस पर वह लौटकर आया और बच्चा उसकी मां की गोद में देते हुए डपटते हुए कहा कि उसको बच्चे की देखभाल कैसे करनी चाहिए, यह भी नहीं पता है। यह बात उसको सीखनी चाहिए। उसने बच्चे की मां को यह भी धमकी दी कि वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा।
इसके बाद बच्चे की मां जब तक कुछ समझ पाती, वह कार लेकर दुबारा भाग गया। बच्चे की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर सारी बात बताई। पुलिस उस निडर चोर की तलाश कर रही है।
बेवर्टन के पुलिस चीफ मैट्ट हंडरसन ने हंसते हुए बताया-हम उस चोर के शुक्रगुजार हैं कि उसने बच्चे की मां को बच्चा वापस कर दिया। हम चोर को तलाश रहे हैं। जल्दी ही हम चोर और महिला की चोरी गई कार को बरामद कर लेंगे।
इस चोरी से सीख लीजिए
इस चोरी से हम सभी को एक सीख अनिवार्य रूप से लेनी चाहिए : हमें अपनी कार को कभी अनलॉक नहीं छोड़ना चाहिए।
(प्रतीकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)
car thief, carjacker, oregon carjacker

Related Articles

Back to top button