Barabanki News: छंदवल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 175 बच्चों का हुआ परीक्षण

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम छंदवल स्थित बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केजीएमयू लखनऊ के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पांडेय और डॉ. गौरव सिंह ने बच्चों और अभिभावकों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया।

शिविर में करीब 175 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान डॉ. गोविंद पांडेय ने बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता और बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने चिकित्सकों का स्वागत किया।
शिविर में शिक्षिकाएं वंदना वर्मा, शारदा रावत, सरिता यादव, प्रिया मौर्य, पूनम रत्नाकर, अर्चना, प्रिंसी वर्मा, पलक कनौजिया सहित कर्मचारी जियालाल, सरोज, सरस्वती मौजूद रहे। लगभग आधा सैकड़ा अभिभावकों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।




