कालीचरण पीजी कॉलेज लखनऊ में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दिखाए खेल के जौहर

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक कालीचरण पीजी कॉलेज में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक इं. वी. के. मिश्र ने किया।
छात्रों को अनुशासन और फिटनेस का संदेश उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक इं. वी. के. मिश्र ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी समय निकालना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने खेल के जरिए भविष्य संवारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों के माध्यम से प्रदेश और देश स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार द्वारा खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियां भी दी जाती हैं, जिससे पढ़ाई के साथ खेलकूद करियर के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। खेल-कूद से हम खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रख सकते हैं।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह की रूपरेखा प्रो. कल्याणी द्विवेदी ने प्रस्तुत की, जबकि प्रतियोगिताओं का कुशल संचालन डॉ. मुकेश मिश्रा द्वारा किया गया।
पहले दिन के मुकाबले और विजेता
क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर (लंबी कूद/लॉन्ग जम्प), गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित हुईं। पहले दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
-
800 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग):
-
प्रथम स्थान: शिवम शर्मा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
द्वितीय स्थान: दीपांशु (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
तृतीय स्थान: ललित कश्यप (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर)
-
-
800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग):
-
प्रथम स्थान: बबिता शर्मा (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर)
-
द्वितीय स्थान: निहारिका यादव (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
तृतीय स्थान: मितुंशी मालवीय (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
-
-
लॉन्ग जम्प (छात्र वर्ग):
-
प्रथम स्थान: धर्मेंद्र (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
द्वितीय स्थान: दीपांशु (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
तृतीय स्थान: अंकित (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-
-
लॉन्ग जम्प (छात्रा वर्ग):
-
प्रथम स्थान: मितुंशी मालवीय (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर)
-
द्वितीय स्थान: प्रियंका पाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
-
तृतीय स्थान: अनामिका रावत (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
-




