उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमिताभ श्रीवास्तव की लखनऊ व्यापार मण्डल में घर वापसी, सैकड़ों व्यापारियों ने थामा संगठन का दामन

Lucknow Focus News Desk: मंगलवार को भूतनाथ स्थित वेवियन रेस्टोरेंट में ट्रान्सगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ने लखनऊ व्यापार मण्डल में घर वापसी की। इस अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

अमिताभ श्रीवास्तव के साथ दीपक चौहान, संतोष त्रिपाठी, कृष्णवीर सिंह, आशीष शर्मा, गौतम सिंह, सूरज यादव, अक्षय जायसवाल, अनुज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, रजनीश टोडरिया, अभिषेक राय, धर्मेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ जैन, शशि प्रताप सिसोदिया, राहुल शर्मा, मनोज सिंह, शुभम पांडे, सुधीर कुमार, अभिजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह, विशाल चौहान, मनु शुक्ला, दीपक शुक्ला, विक्की दयालानी, निखिल विशनानी, अमन बक्शी, निखिल तोलानी, तरुण वाधवानी, दीपक अग्रवाल, गौरव बाजपेई, रोहित राठौर, शिवम पटेल, विशाल अग्निहोत्री एवं शिवमूरत सहित सैकड़ों व्यापारियों ने लखनऊ व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

व्यापारी नेताओं का संबोधन और मुख्य मांगें

अमिताभ श्रीवास्तव: “लखनऊ व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

देवेंद्र गुप्ता (ट्रान्सगोमती अध्यक्ष): उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने UPI लेन-देन पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाए जाने का कड़ा विरोध किया और मांग की कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बचाने के लिए UPI को पूर्णतः निःशुल्क रखा जाए।

अमरनाथ मिश्र (अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मण्डल): “अमिताभ श्रीवास्तव हमारे छोटे भाई की तरह थे, हैं और रहेंगे। वर्तमान में लालफीताशाही और कुछ सरकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर है। नगर निगम द्वारा जियो टैगिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है, वहीं शहर में अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन को लेकर स्पष्ट नीति न होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यदि जनप्रतिनिधियों ने सुनवाई नहीं की, तो संगठित आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचेगा।”

पवन मनोचा (वरिष्ठ महामंत्री): “लखनऊ व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

उमेश शर्मा (वरिष्ठ महामंत्री): “अमिताभ श्रीवास्तव के व्यापक जनाधार और लंबे अनुभव से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का संघर्ष और अधिक प्रभावी होगा।”

सुहैल हैदर अल्वी (कोषाध्यक्ष): “व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन सबसे अधिक उपेक्षा उसी की हो रही है। विभिन्न विभागों की जटिल प्रक्रियाओं, अनावश्यक नोटिसों एवं प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।”

बाजार में जुलूस और संकल्प

कार्यक्रम के पश्चात व्यापारियों ने जुलूस के रूप में पूरे भूतनाथ बाजार का भ्रमण किया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने लखनऊ व्यापार मण्डल को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, पवन मनोचा, उमेश शर्मा, उत्तम कपूर, जिला महामंत्री अरविंद पाठक, नितिन जैन, अभिषेक सिंह चौहान, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, अभिषेक गुप्ता, चिराग जाखोड़िया, ऋषी मेहरा, रिक्कू यादव एवं विशाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button