देश

बंगाल में आज खत्म होगा सस्पेंस! अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री, कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण

Lucknow Focus News Desk: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद आज आधिकारिक तौर पर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगा चुनाव

विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा आलाकमान ने भारी-भरकम टीम भेजी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद विधायकों के साथ चर्चा कर नेतृत्व पर मुहर लगाएंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (सह-पर्यवेक्षक) भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। बैठक शाम 4:00 बजे, विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में आय़ोजित की जाएगी।

9 मई को मेगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पुष्टि की है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा।

स्थान: कोलकाता का प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड।

समय: सुबह 10:00 बजे।

विशिष्ट अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ करीब दो दर्जन मंत्री भी पद की शपथ ले सकते हैं।

बंगाल में ढहा ‘ममता’ का किला

4 मई को आए चुनावी नतीजों ने बंगाल की राजनीति की दिशा बदल दी है।

भाजपा का उदय: पिछले चुनाव में महज 77 सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार 207 सीटों के साथ जादुई बहुमत हासिल किया है।

टीएमसी की हार: 15 सालों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई है। पिछले चुनाव में टीएमसी के पास 215 सीटें थीं।

ऐतिहासिक परिवर्तन: इस जीत के साथ ही बंगाल में ममता बनर्जी के लंबे शासन का अंत हो गया है और पहली बार राज्य में ‘कमल’ खिलने जा रहा है।

Also Read: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, 5 डॉक्टर बर्खास्त, CMO समेत 17 पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button