जम्मू-कश्मीर को मिला देश का सबसे ऊँचा रेलवे पुल, उमर अब्दुल्ला ने की PM मोदी की तारीफ

Lucknow Focus News Desk: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने चिनाब और अंजी पुल के लोकार्पण के अवसर पर पीएम मोदी को बधाई दी और साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उमर ने कहा कि इस ऐतिहासिक रेल परियोजना की नींव अटल जी ने रखी थी और अब पीएम मोदी ने इसे पूरा कर दिखाया।
उन्होंने कहा, “पहले बारिश के दिनों में हवाई सेवाएं बाधित होने पर विमान कंपनियां टिकटों के दाम कई गुना बढ़ा देती थीं और कश्मीरियों को मजबूरी में लुटने जैसा महसूस होता था। अब ट्रेन सेवा उपलब्ध होने से यह समस्या दूर होगी।”
उमर अब्दुल्ला ने बताया कि चिनाब पुल का निर्माण एक कठिन और लंबी प्रक्रिया थी। ”
उन्होंने भावुक होते हुए कहा जब इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब मैं आठवीं कक्षा में पढ़ता था। आज मैं 55 वर्ष का हूं और मेरे बच्चे कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि यह सपना अंग्रेजों ने भी देखा था — कश्मीर को रेल मार्ग से भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने का। हालांकि ब्रिटिश शासन यह सपना साकार नहीं कर सका, लेकिन अब यह संभव हो पाया है।
रेल नेटवर्क से बढ़ेगा पर्यटन और व्यापार
उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि इस रेल नेटवर्क के माध्यम से अब जम्मू-कश्मीर का सेब, मेवा और अन्य उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे न केवल कश्मीरियों को, बल्कि अन्य राज्यों के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पुल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन में आसानी होगी। पहले बारिश होते ही हाईवे बंद हो जाते थे और विमान टिकटों की कीमतें 5,000 से बढ़कर 20,000 रुपये तक पहुंच जाती थीं। अब लोगों को ट्रेन का एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
Also Read: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 जिंदगियां खत्म, 47 लोग गंभीर रूप से घायल