उत्तर प्रदेश

पेंशन अपडेशन बैंक पेंशनरों का अधिकार है : श्रीनिवासन

लखनऊ । अखिल भारतीय बैंक सेवानिवृत्त महासंघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय केनरा बैंक सेवानिवृत्त संघ के महासचिव  एस.वी. श्रीनिवासन ने केनरा बैंक सेवानिवृत्त संघ यूपी और उत्तराखंड के चौथे त्रिवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पेंशन अपडेशन बैंक पेंशनरों का अधिकार है।  उन्होंने घोषणा की कि एआईबीआरएफ पेंशन अपडेशन की उनकी लम्बे समय से लम्बित मांग के समाधान तक संघर्ष करेगा, जो 25 साल पहले बैंकिंग उद्योग में इसकी शुरुआत के बाद से नहीं किया गया है। बैंक से 2002 से पहले सेवानिवृत्त हुए महाप्रबंधक को आज सेवानिवृत्त हो रहे चपरासी से काफी कम पेंशन मिल रही है।
श्रीनिवासन ने आगे बताया कि सेवानिवृत्त लोगों के कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं जिन पर विस्तृत ज्ञापन पहले ही आईबीए को प्रस्तुत किया जा चुका है।कल सीबीआरए यूपी और उत्तराखंड ने अपना चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया, जहां पूरे यूपी और उत्तराखंड के 100 से अधिक सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया।
सम्मेलन में बैंक के महाप्रबंधक आलोक अग्रवाल ने भी भाग लिया और बैंक के पूर्व स्टाफ सदस्यों को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि ए.आई.सी.बी.आर.एफ. के अध्यक्ष ए.के.बंसल ने बताया कि 2002 से पूर्व के सेवानिवृत्त लोगों को महंगाई राहत के भुगतान में घोर भेदभाव किया जा रहा है। अन्य लोगों के बीच सम्मेलन का स्वागत बी.वेंकट राव और बीएसए राव ने किया, दोनों एआईसीबीआरएफ के डीजीएस, विशिष्ट अतिथि सीबीईयू के डीजीएस अंकित गर्ग, एटक के अध्यक्ष डॉ. वी.के.सिंह और डीजीएस एआईबीआरएफ के  आर.के.अग्रवाल थे। विभिन्न अन्य बैंकों के सेवानिवृत्त संघों ने भी सम्मेलन का स्वागत किया। इससे पहले एआईबीआरएफ यूपी के आर.एम. टंडन जीएस स्वागत समिति के अध्यक्ष के रूप में सभी का स्वागत किया अंत में, ए.के. सान्याल अध्यक्ष, आर.के. धवन महासचिव और सुधीर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों की एक नई टीम को अगले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। महासचिव आर के सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button