लखनऊ

‘आज स्कूल नहीं जाऊँगा’ और ‘ठग ठगे गये’ का शानदार मंचन 

चबूतरा थियेटर पाठशाला के बच्चों की संगीतमय प्रस्तुति ने खूब गुदगुदाया

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की रसमंच योजना के अंतर्गत  मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन 8 के अंतर्गत 30 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला में संस्थान ने चबूतरा थियेटर पाठशाला के बच्चों के मध्य वरिष्ठ रंगकर्मी सुशील कुमार सिंह की दो बाल रचना  “आज स्कूल नहीं जाऊँगा” और “ठग ठगे गये” का सशक्त व बेहतरीन निर्देशन फिल्म अभिनेता व रंगकर्मी महेश चंद्र देवा ने किया l

पहले नाटक में दिखाया गया कि सुबह के आठ बज गये हैं. बेबी स्कूल जाने को तैयार है लेकिन पप्पू का मूड नहीं है. बेबी उसे कई तरह से समझाने की कोशिश करती है पर वह एक ही रट लगाये है “आज स्कूल नहीं जाऊँगा “….और फिर मम्मी की ‘एन्ट्री’ होती है. पहले प्यार से फिर धमाधम….पापा लाख बचाने की कोशिश करते हैं पर मम्मी चन्डी बनी हैं लेकिन नतीजा वही “आज स्कूल नहीं जाऊँगा”.

आम तौर पर आये दिन बच्चे कुछ इसी तरह की ज़िद करते हैं, आपने भी अनुभव किया होगा. थक- हार कर मम्मी एक ऐसा दाँव चलती हैं कि फिर पप्पू सीधे बस्ता उठा स्कूल का ही रुख़ करते हैं और भूल जाते हैं हमेशा के लिये ये कहना कि “आज स्कूल नहीं जाऊँगा ” में शानदार अभिनय से बाल कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button