प्रत्याशी और उनके पैनल को जिताने की अपील


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ।यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय कृषि भवन में उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन देव भारती तथा उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजीव कुमार सिन्हा उर्फ बाबा संजीवा राम का और उ0 प्र0 से ही साथ में आए हुए अनु सचिव दिनेश कुमार, उ0 प्र0 सचिवालय को-आपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक राम विरज रावत, व विधान भवन रक्षक संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सचिवालय के कर्मचारियों से अपील की गई कि कर्मचारी हितों के दृष्टिगत एवं कर्मचारी संघर्षों को मजबूती प्रदान किए जाने हेतु इन्हें और इनके पैनल को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष कनौजिया विनोद बुद्धिराम द्वारा उन्हें पूर्ण समर्थन प्रदान किए जाने की घोषणा तथा प्रदेश के कर्मचारी हित में जिताने की अपील की गईl उक्त अवसर पर फेडरेशन के संरक्षक एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी सिंह, फेडरेशन के संरक्षक एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, फेडरेशन के संरक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार खड़का, क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, प्रांतीय मंत्री श्याम सिंह, अमित सिंह साहिब, लल्लन, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार चौधरी एवं फेडरेशन के समस्त सदस्य गण तथा पदाधिकारी गण मौजूद रहे l




