लखनऊ

‘पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। रविवार को ‘पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ’ अभियान के चौथे चरण में  प्रशांत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता उ.प्र. मानवाधिकार एक्शन फोरम और गणमान्य नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण महाभियान का संचालन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण से आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। इसी के साथ बेल का पेड़ भगवान शंकर को भी प्रिय है। इसलिए सावन के महीने में इसके पौधे को लगाना शुभ माना गया है।

पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान में मानवाधिकार एक्शन फोरम के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि पेड़ लगाने के साथ पेड़ों की सेवा भी आवश्यक है।  जब पेड़ बड़े होंगे तभी इस अभियान का वर्तमान में एवं भविष्य में शुद्ध हवा का लाभ मिलने का ध्येय पूरा होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  प्रेम सिंह,  पूजा सिंह, के.सी. गोयल, भुवन चंद्र शुक्ला, सत्येन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button