लखनऊ में मोहर्रम के जुलूस को लेकर ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जानिए पूरी जानकारी

Lucknow Focus News Desk: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी आशूरा इस बार रविवार, 7 जुलाई को मनाई जाएगी। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन ने जुलूस के सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन के लिए शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।
कहां से निकलेगा जुलूस और कहां तक जाएगा?
यह जुलूस सुबह 10 बजे चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा (विक्टोरिया स्ट्रीट) से शुरू होकर मेफेयर तिराहा, बिल्लौचपुरा, बुलाकी अड्डा, बाजारखाला होते हुए दोपहर 2:30 बजे कर्बला तालकटोरा (थाना तालकटोरा) पर समाप्त होगा।
इन मार्गों पर रहेगा सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह बंद
जुलूस के दौरान जिन मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, वे इस प्रकार हैं:
- टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास/हैदरगंज की ओर
- वैकल्पिक मार्ग: गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज होते हुए सआदतगंज
- कमला नेहरू क्रॉसिंग से नक्खास की ओर
- वैकल्पिक मार्ग: मेडिकल कॉलेज, चौक
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास
- डायवर्जन: मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर
- हैदरगंज से बुलाकी अड्डा की ओर
- वैकल्पिक मार्ग: ऐशबाग
- बुलाकी अड्डा से मिल एरिया/एवरेडी की ओर
- डायवर्जन: टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम
- एवरेडी तिराहा से रणजीत सिंह बिल्डिंग की ओर
- वैकल्पिक मार्ग: भूसामंडी-मवैया-आलमबाग
- राजाजीपुरम A-ब्लॉक से कर्बला तालकटोरा की ओर
- विक्रम काटन मिल तिराहा से तालकटोरा की ओर
- डायवर्जन: लगड़ा फाटक ओवरब्रिज के रास्ते
- मवैया तिराहा से ओवरब्रिज की दिशा में यातायात बंद
- डायवर्जन: आलमबाग-सूर्यनगर
- महानगर और तेलीबाग क्षेत्र में भी रहेगा डायवर्जन
- महानगर कर्बला:
- जुलूस के लिए डायवर्जन सुबह 9 बजे से लागू
- तेलीबाग कर्बला:
- डायवर्जन दोपहर 1 बजे से लागू
- इन क्षेत्रों से गुजरने वाली सिटी बसें, रोडवेज वाहन और निजी गाड़ियां वैकल्पिक मार्गों से ही चलेंगी।
- प्रमुख वैकल्पिक मार्ग
- अयोध्या रोड/कमता से आने वाले वाहन
- विजयीपुर अंडरपास – डिगडिगा – 1090 चौराहा से डायवर्ट
- हजरतगंज से आने वाले वाहन निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगे
- वैकल्पिक मार्ग: बंधा रोड – हनुमान सेतु
- लेखराज मार्केट, कुकरैल बंधा पुल, सुभानीखेड़ा चौराहा से बादशाहनगर की ओर
ट्रैफिक प्रतिबंधित
जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट
आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन और स्कूली वाहन जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकल सकेंगे। इसके लिए मौके पर तैनात पुलिस सहयोग प्रदान करेगी।
पुलिस की अपील
नगरवासियों से अपील की गई है कि 7 जुलाई को बाहर निकलने से पहले अपने रूट की योजना बना लें। किसी भी प्रकार की जानकारी या मदद के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन से संपर्क करें और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Also Read: जलकल कर्मचारियों ने 23 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम, समस्याएं न सुलझीं तो फिर होगा आंदोलन




