हेल्थ एंड वेलनेस

डार्क सर्कल की असली वजहें और उनसे छुटकारा पाने के आसान उपाय, एक्सपर्ट की राय में जानें सही समाधान

Lucknow Focus News Desk: आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं, बल्कि आपको थका-थका और बीमार भी दिखा सकते हैं। यह समस्या सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, पुरुषों और यहां तक कि टीनएजर्स में भी तेजी से बढ़ रही है।

लेकिन सवाल ये है कि क्या डार्क सर्कल सिर्फ नींद की कमी और थकान से होते हैं? या फिर इसके पीछे और भी कोई कारण हैं? इस पर एक कॉस्मेटिक सर्जन ने विस्तार से जानकारी दी है।

डार्क सर्कल की असली वजह क्या है?

सर्जन के मुताबिक, आंखों के नीचे एक सॉफ्ट फैट पॉकेट होता है, जो उम्र के साथ या जेनेटिक कारणों से कम हो जाता है। कई बार 14-15 साल के बच्चे भी इस फैट लॉस का शिकार हो जाते हैं। जब ये फैट कम होता है तो आंखों के नीचे होलोनेस (गड्ढा जैसा भाग) बन जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि लाइट उस हिस्से से ठीक से रिफ्लेक्ट नहीं होती और वह हिस्सा काला दिखाई देने लगता है। यानी स्किन डार्क नहीं होती, पर गड्ढे की वजह से वो हिस्सा गहरा नजर आता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहें भी जिम्मेदार

उनके मुताबिक, आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर लंबा समय बिताना भी डार्क सर्कल की बड़ी वजह है। उनका कहना है कि उन्होंने एक 9 साल की बच्ची में भी डार्क सर्कल देखे हैं। हमारी जीवनशैली, नींद की कमी, तनाव, डिहाइड्रेशन और खाने में पोषण की कमी इस समस्या को और बढ़ा देते हैं।

क्या डार्क सर्कल जेनेटिक भी होते हैं?

कुछ लोगों में डार्क सर्कल वंशानुगत (जेनेटिक) भी होते हैं। ऐसे में पूरी तरह इसे रोक पाना मुश्किल है, लेकिन सही देखभाल और स्किनकेयर से इसे कंट्रोल में जरूर रखा जा सकता है।

नाइट शिफ्ट वालों के लिए खास सलाह

जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं और रात में सो नहीं पाते, उन्हें दिन में गहरी और शांत नींद (Deep Restful Sleep) लेने की जरूरत है। स्ट्रेस को कम करना और नींद को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

मॉइस्चराइजर और मसाज से करें सुधार

शहद

फुल क्रीम दूध

दही

देसी घी

ग्लिसरीन

इनमें से किसी एक चीज को लेकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में आंखों के नीचे मसाज करें। ये चीजें त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करती हैं और डार्क सर्कल की गंभीरता को कम करने में मदद करती हैं।

ध्यान दें: अगर आपकी त्वचा ऑयली है या पिंपल्स की समस्या है तो इन चीजों को पूरे चेहरे पर लगाने से बचें।

Also Read: नसों की कमजोरी: जानिए क्या है न्यूरोपैथी और इसे कैसे रखें कंट्रोल में

Related Articles

Back to top button