देश

CM रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी राजेश खिमजी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Lucknow Focus News Desk: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश खिमजी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के पहले दिन उसने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राजेश खिमजी ने पुलिस को बताया कि वह एक शिव मंदिर बनाकर शिवलिंग की पूजा करता है।

‘भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिया आदेश’

आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया, तो उसे अपने शिवलिंग में भगवान शिव के ‘भैरव स्वरूप’ के दर्शन हुए। राजेश के मुताबिक, इस भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया। इसी आदेश का पालन करते हुए, राजेश सोमवार को अपने घर से उज्जैन पहुँचा और वहाँ से भी उसे दिल्ली जाने का आदेश मिला।

बिना टिकट दिल्ली और मुख्यमंत्री के घर तक का सफर

इसके बाद, राजेश खिमजी बिना टिकट ही ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचा। वहाँ उसने किसी राहगीर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर का पता पूछा और मेट्रो से निकल पड़ा। हालांकि, वह गलत मेट्रो स्टेशन पर उतर गया। बाद में, राहगीरों से पता पूछते हुए वह एक रिक्शा से मुख्यमंत्री के निजी आवास तक पहुँचा और रिक्शा वाले को 50 रुपये दिए।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मुख्यमंत्री से कुत्तों को दिल्ली से बाहर न करने की अपील की। लेकिन जब मुख्यमंत्री ने उसकी बात को अनसुना कर दिया, तो उसने उन पर हमला कर दिया। राजेश ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपनी समस्या बताने के बाद शाम की ट्रेन से वापस गुजरात जाने वाला था।

पुलिस फिलहाल राजेश के बयान की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि कहीं यह बयान पुलिस जाँच को भटकाने की एक कोशिश तो नहीं है।

Also Read: केंद्रीय टीम ने परखी फाइलेरिया अभियान की हकीकत, दिए अहम सुझाव

Related Articles

Back to top button