विकास का डबल इंजन: सीएम योगी ने एटा में दी सौगात, अलीगढ़ में कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एटा और अलीगढ़ के दौरे पर हैं, जहाँ वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
एटा में श्री सीमेंट प्लांट का लोकार्पण, बढ़ेगा रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आज एटा के मलावन क्षेत्र में श्री सीमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। यह इस जिले की दूसरी सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजना है, जिससे न केवल एटा को देश भर में नई पहचान मिलेगी बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सीएम योगी हेलीकॉप्टर से एटा पहुँचेंगे और सुबह 11 बजे प्लांट परिसर का उद्घाटन करेंगे।
अलीगढ़ में ‘हिंदू शौर्य दिवस’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
एटा के बाद, मुख्यमंत्री निगोह हसनपुर हेलीपैड से दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। अलीगढ़ में, वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले ‘तृतीय हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन तालानगरी मैदान में किया जा रहा है। इस श्रद्धांजलि सभा में सीएम योगी के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे।
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को ‘हिंदू शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और माना जा रहा है कि यह 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की झलक भी पेश करेगा। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में आस-पास के 15-16 जिलों से एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।
Also Read: CM रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी राजेश खिमजी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा




