कमल अग्रवाल बने यूपी पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष, देवेंद्र यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का 41वां प्रांतीय महाधिवेशन राजधानी लखनऊ के निरालानगर स्थित माधव सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिया से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जे.पी. सिंह ने की।
प्रमुख पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
महाधिवेशन के दौरान संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। इस दौरान कमल अग्रवाल को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि देवेंद्र कुमार यादव को प्रांतीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
पद – नाम
प्रांतीय अध्यक्ष- कमल अग्रवाल
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – निधि
उपाध्यक्ष- नंदलाल, राजीव शर्मा
महामंत्री – देवेंद्र कुमार यादव
संगठन मंत्री – सोनिया प्रसाद
संयुक्त मंत्री- हुकुम सिंह बघेल
संगठन मंत्री (महिला)- पुष्पा चौधरी
वित्त मंत्री – आशीष खरे
संप्रेक्षक- जय सिंह
प्रांतीय अनुशासन प्रभारी- जे.पी. सिंह
शपथ दिलाई गई
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारियों नरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप पांडे और प्रणय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन में प्रदेशभर से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
सीटू (CITU) के प्रदेश महामंत्री पी.एन. राय
राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह
सर्किल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव
अन्य संगठन प्रतिनिधि व कर्मचारीगण
महाधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की लंबित मांगों को उठाने और विभागीय संवाद की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठनात्मक एकता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की शपथ ली गई।
Also Read: लखनऊ में सुबह से रिमझिम बारिश, कई जिलों में सुहाना मौसम; रायबरेली में स्कूल बंद




