इन्फोटेनमेन्ट
अंतरराष्ट्रीय फिल्म “आई” में नजर आएंगी श्रुति हासन

मुंबई। फिल्म एक्सट्रेस श्रुति हासन एक नए चैलेंजिंग रोल में नजर आने जा रही हैं। यह एक साइकोथ्रिलर मूवी है। जिसका नाम है-आई। इस इंटरनेशनल फिल्म में श्रुति का रोल काफी चैलेंजिंग है और इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें भी हैं।
यह बात श्रुति ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है। यह एक इंटरनेशनल फिल्म होगी, जिससे श्रुति को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्याति मिलने की उम्मीद है। श्रुति की साउथ में कई फिल्में आ चुकी हैं। वरिष्ठ फिल्म अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति बॉलीवुड की कई फिल्मों में आ चुकी हैं।
(फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)




