उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, वाहन चालकों ने की औजारों की पूजा

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी में राजकीय वाहन चालक महासंघ ने विकास भवन परिसर में धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

संगोष्ठी में किया गया विश्वकर्मा जी का स्मरण

पूजन और हवन के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने भगवान विश्वकर्मा को ‘आदि अभियंता’ बताते हुए उनकी महिमा का बखान किया। वहीं, समाजसेवी और पत्रकार रत्नेश कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा जी को देवताओं का वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है, इसलिए यह दिन विशेष रूप से उन्हें समर्पित है। व्यंग्यकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू’ ने भी बधाई दी और बताया कि इस दिन कारीगर और शिल्पकार अपने औजारों और मशीनों की पूजा करते हैं ताकि उनके काम में तरक्की हो।

महासंघ के महामंत्री फूलचंद्र ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जी को देवताओं के शिल्पी के रूप में खास स्थान प्राप्त है।

इस समारोह में सियाराम रावत, गौरव वर्मा, पत्रकार देवेंद्र मिश्र, अंसार, उधम सिंह, रतिपाल, जयवन्त बहादुर, अयोध्या प्रसाद सहित समस्त राजकीय वाहन चालक और विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button