आमिर का ऐलान: अब एक्टिंग नहीं करेंगे, सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे

फिल्म अभिनेता ने कहा, वह परिवार और बच्चों संग वक्त बिताएंगे
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान अब फिल्मों में अभिनय नहीं सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे। आमिर ने कहा कि वह एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इसके पहले आमिर लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप रही।
स्पेनिश फिल्म चैंपियंस में एक्टिंग नहीं करेंगे
आमिर ने बतौर एक्टर चार साल बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए स्क्रीन पर वापसी की थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की मांग उठानी शुरू कर दी थी। इस कारण फिल्म अपना बजट का औसत भी नहीं निकाल पाई। इसके साथ ही आमिर ने कहा है कि स्पेनिश फिल्म चैंपियंस में एक्टिंग नहीं करेंगे। उन्होंने अब इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं।
मैं अपनी मां व अपने बच्चों के साथ चाहता हूं रहना
अभिनेता आमिर ने कहा कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं, अब मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं चैंपियंस का निर्माण करूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन कहानी है।
फोटो साभार : सोशल मीडिया




