लखनऊ

युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला: लखनऊ में ‘विकसित भारत’ थीम पर युवा प्रतिभाओं का संगम

Lucknow Focus News Desk: युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, लखनऊ द्वारा “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (BBYLD) 2020” के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 11 नवंबर 2025 को नेशनल पी.जी. कॉलेज, राणा प्रताप मार्ग, हजरतगंज में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन और उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि युवा कल्याण विभाग का यह कार्यक्रम इनोवेशन और संस्कृति का संगम है, जो युवाओं को रचनात्मकता के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

प्रतियोगिता परिणाम: इनोवेशन एवं सांस्कृतिक ट्रैक

प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के परिणाम निम्नलिखित रहे:

क्र.सं. विधा का नाम विजेताओं के नाम स्थान
01. विज्ञान मेला प्रदर्शनी रिधी रस्तोगी एंड टीम (LPCPS, गोमतीनगर) प्रथम
इरफान एंड टीम (LPCPS, गोमतीनगर) द्वितीय
02. इनोवेशन ट्रैक वंशिका तलवानी विजेता
अंकित बर्नवाल उपविजेता
03. डिक्लेमेशन आस्था तिवारी प्रथम
इसरा सहदल द्वितीय
अनुष्का शर्मा तृतीय
04. कहानी लेखन पुष्पलता शर्मा प्रथम
संजीवनी तिवारी द्वितीय
05. पेटिंग गौरव प्रथम
विवेक कश्यप द्वितीय
नृत्यांजलि ग्रुप ऑफ लखनऊ तृतीय
06. लोक नृत्य समूह अर्पित शुक्ला एंड टीम विजेता
07. लोकगीत समूह श्रेया यादव विजेता
प्रशस्त शुक्ला उपविजेता
08. कविता लेखन अर्पित शुक्ला प्रथम
आदित्य चौहान द्वितीय

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम स्थान पर आए सभी प्रतिभागी अब दिनांक 12 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय युवा उत्सव में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button