पवन सिंह और पलक मुच्छल का नया गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज़, फैंस को भाया जबरदस्त म्यूजिक

Lucknow Focus News Desk: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का नया गाना ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज़ होते ही धूम मचा रहा है। इस गाने को दर्शकों का ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है। यह गाना पवन सिंह ने मशहूर बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के साथ मिलकर गाया है। दर्शकों को इन दोनों की जुगलबंदी खूब पसंद आ रही है।
- गायक: पवन सिंह और पलक मुच्छल
- गीत/संगीत: शब्बीर अहमद
- रिलीज़ प्लेटफ़ॉर्म: टी-सीरीज़ (यूट्यूब)
गाने में बेहतरीन म्यूजिक और पवन सिंह का स्टाइलिश अंदाज़ देखने को मिल रहा है, जिसके साथ ही जबरदस्त डांस कोरियोग्राफी भी है।
फैंस की प्रतिक्रिया
गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कई यूज़र्स इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “पूरा बॉलीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ।” एक अन्य यूज़र ने कहा, “आ गया अपना पावर स्टार बॉलीवुड हिलाने।”
पवन सिंह और पलक मुच्छल की जोड़ी इससे पहले 2020 में छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ में भी काम कर चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।




