उत्तर प्रदेश

यूपी दिवस 2026: अब ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के बाद चखने को मिलेगा ‘एक जिला-एक व्यंजन’ का स्वाद

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ को एक साधारण आयोजन के बजाय एक भव्य ‘जनोत्सव’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में सबसे खास आकर्षण ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (One District One Dish) होगा, जहां प्रदेश के हर कोने का पारंपरिक स्वाद एक ही छत के नीचे मिलेगा।

मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल के मुख्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे, जो इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान देंगे। लखनऊ के ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसका सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

क्या होगा खास?

स्वाद का सफर: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के जरिए लोग यूपी के 75 जिलों के मशहूर खान-पान और स्थानीय पहचान से रूबरू हो सकेंगे।

विकसित यूपी की झलक: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर एक विशेष प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, कृषि और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

कला और संस्कृति: ‘संस्कृति उत्सव 2025-26’ के तहत लोक और शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ आधुनिक कलाओं का भी संगम देखने को मिलेगा।

आम जनता की भागीदारी पर जोर सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी औपचारिकता न रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने हर जिले के उन खास नागरिकों को भी आमंत्रित करने को कहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है।

Related Articles

Back to top button