राजभवन प्रदर्शनी 2026: लखनऊ में चमके बाराबंकी के किसान, राज्यपाल ने मोइनुद्दीन सिद्दीकी को किया सम्मानित

Lucknow Focus News Desk: राजधानी लखनऊ के राजभवन प्रांगण में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 में जनपद बाराबंकी के किसानों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों के दम पर सफलता का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।
राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए मोइनुद्दीन सिद्दीकी
जनपद के विकास खंड देवा (ग्राम दफेदार पुरवा) के प्रगतिशील किसान मोइनुद्दीन सिद्दीकी को उनकी औद्यानिक विशेषज्ञता के लिए महामहिम राज्यपाल ने विशेष रूप से सम्मानित किया। मोइनुद्दीन ने ग्लैडियोलस फूलों की खेती और पॉली हाउस में जरबेरा फूलों के उत्पादन में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की झड़ी
प्रदर्शनी में बाराबंकी के अन्य किसानों ने भी अपनी मेहनत का लोहा मनवाया और कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते:
प्रमोद कुमार वर्मा (सफीपुर): टमाटर में प्रथम, मूली में द्वितीय और स्ट्रॉबेरी में तृतीय स्थान।
दुर्गेश मौर्य (विशुनपुर): ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन में प्रथम स्थान।
रमाकांत (फतेहसराय): मूली के उत्पादन में प्रथम स्थान।
शैलेंद्र मौर्य (पल्हरी): पपीता उत्पादन में द्वितीय स्थान।
उत्तम मौर्य (कबिरापुर): स्ट्रॉबेरी में द्वितीय और अमरूद में तृतीय स्थान।
गया प्रसाद मौर्य (विशुनपुर): अमरूद उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार।
उद्यान विभाग की तकनीक को दिया श्रेय
सफलता से गदगद सभी किसानों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिला उद्यान अधिकारी और उद्यान विभाग द्वारा प्रदान की गई नवीनतम औद्यानिक तकनीकों और मार्गदर्शन को दिया है। किसानों की इस सामूहिक जीत से जनपद के कृषि क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।




