UP News: 35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को इस दिन मिलेगा जाएगा वेतन, सीएम योगी ने दिए आदेश

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, मार्च के पहले सप्ताह में पड़ने वाली होली की छुट्टियों के कारण फरवरी माह का वेतन और पेंशन निर्धारित समय से पहले यानी 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा।
वेतन और अवकाश का मुख्य विवरण
सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मियों और पेंशनभोगियों को 28 फरवरी 2026 को ही भुगतान कर दिया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने और प्रशासनिक कार्यों के लिए 28 फरवरी (शनिवार) को पूर्ण कार्यदिवस घोषित किया गया है। प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को 3 मार्च का विशेष अवकाश भी प्रदान किया गया है।
इन सभी को मिलेगा लाभ
योगी सरकार के इस आदेश से उत्तर प्रदेश के लगभग 35 लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
नियमित राज्य कर्मचारी।
सहायता प्राप्त एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी।
शहरी स्थानीय निकायों (नगर निगम/नगर पालिका) के कर्मी।
कार्यप्रभारित, संविदा (Contractual) और आउटसोर्सिंग कर्मचारी।
सफाईकर्मी और अन्य अस्थायी कर्मचारी।
पेंशनभोगी एवं पारिवारिक पेंशनर।
प्रशासनिक सख्ती और वित्त विभाग के निर्देश
वित्त विभाग ने सभी जिलाधिकारियों (DM) और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस तक वेतन और पेंशन वितरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए।
सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
1 मार्च को रविवार है और 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश है, ऐसे में त्योहार के दौरान कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, इसलिए यह अग्रिम भुगतान सुनिश्चित किया गया है।




