2024 की सुपरहिट थ्रिलर ‘महाराजा’ का बनेगा सीक्वल, विजय सेतुपति का बड़ा एलान!

Lucknow Focus News Desk: दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति ने पुष्टि की है कि साल 2024 की बहुचर्चित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ के सीक्वल पर काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। अपनी आगामी फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान सेतुपति ने जानकारी दी कि निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें ‘महाराजा 2’ की कहानी सुना दी है, जो बेहद शानदार और दमदार है। हालांकि, सीक्वल की बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
नियो-नॉयर एक्शन-थ्रिलर ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और सचना नमिदास जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। भारत में करीब 72.43 करोड़ नेट और दुनिया भर में 199.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी सफलता के बाद एक प्रसिद्ध हॉलीवुड एजेंसी ने इसके ऑफिशियल हॉलीवुड रीमेक के राइट्स भी खरीदे हैं।



